उड़ीसा में नक्सलियों के बंद से जनजीवन प्रभावित
पुलिस के मुताबिक अपनी मांगो को मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के उद्ेदश्य से नक्सलियों ने बंद का ऐलान किया है।
नक्सलियों ने सरकार के समाने सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल-विरोधी अभियान को रोकने तथा जेलों में बंद सभी राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की है।
इसके अलावा नक्सलियों ने बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के साथ किए गए समझौतों को रद्द करने और पुलिस हिरासत में मारे गए नक्सली समर्थकों को मुआवजा देने की भी मांग की है।
राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कोरापुट, रायगड़ा, मलकानगिरी, गजपति और कंधमाल जिलों में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।
उन्होंने कहा कि कोरापुट और रायगड़ा जिले में रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। जिलों के दूरदराज वाले इलााकों में दुकानें बंद रहीं और निजी वाहनों की आवाजाही भी बंद रही।
उल्लेखनीय है कि मलकानगिरी जिले के जिलाधिकारी आर. विनील कृष्णा और जूनियर इंजीनियर पबित्र मोहन माझी को नक्सलियों ने 16 फरवरी को अगवा कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications