यूरोपीय संघ ने की लीबिया में हिंसा रोकने की अपील
ब्रसेल्स, 21 फरवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ की विदेश नीति की प्रमुख कैथरीन एश्टन ने लीबिया के अधिकारियों से हिंसा रोकने और संयम बरतने का आग्रह किया है। लीबिया में सरकार के खिलाफ जारी हिंसा में 200 लोग मारे जा चुके हैं।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक एश्टन ने यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक से ठीक पहले कहा, "हम संयम बनाए रखने का आग्रह करते हैं।" उन्होंने कहा, "यह बहुत जरूरी है कि हिंसा को तत्काल रोकी जाय।"
दुनिया के बड़े तेल आपूर्तिकर्ताओं में से एक लीबिया में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 15 फरवरी को शुरू हुआ था। कुछ प्रमुख शहरों बेंघाजी, बयादा और तोबर्क में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है।
एश्टन ने कहा कि यूरापीय संघ लोकतांत्रिक सुधारों के पक्ष में है और उसने क्षेत्र को लम्बे समय तक वित्तिय सहायता देने की योजना बनाई है।
ऐसी उम्मीद की जा रही है कि एश्टन सोमवार को मिस्र का दौरा कर सकती हैं, जहां वह म्रिस के अधिकारियों और विपक्षी नेताओं से बातचीत करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications