अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को 2.1 करोड़ डॉलर का चूना

पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। लेकिन दिलचस्प यह भी है कि उसके खिलाफ धोखाधड़ी का आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया जा रहा है और न ही उसे पैसे वापस करने के लिए कहा गया है, बल्कि उसके खिलाफ लास वेगास के एक जुआघर को 11 लाख पाउंड का फर्जी चेक देने का मामला चलाया जा रहा है।

'डेली मेल' के मुताबिक डेनिस मांटगोमेरी (57) ने सीआईए अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि 2003 में उसकी सूचना के आधार पर पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने लंदन से उड़ान भरने वाले जेट यात्री विमान को अटलांटिक के ऊपर से लौटाने का आदेश दिया था, क्योंकि उसे आतंकवादियों द्वारा अगवा कर लेने का अंदेशा था। लेकिन जांच के बाद उसकी यह बात गलत साबित हुई।

मांटगोमेरी की सूचना के मद्देनजर फ्रांस में अधिकारियों ने सुरक्षा चूक पर नाराजगी जताई थी, क्योंकि उनमें से एक विमान फ्रांस के लिए उड़ान पर था। फ्रांसीसी अधिकारियों ने मांटोगोमेरी की तकनीक की स्वयं जांच की तो उसकी सूचनाएं अफवाह साबित हुईं। इसके बाद सीआईए अधिकारियों को भान हुआ कि उन्हें बेवकूफ बनाया गया है।

मांटेगोमेरी की ठगी यहीं खत्म नहीं हुई। वर्ष 2008 में भी उसने दावा किया कि उसकी खुफिया सूचनाओं के अनुसार सोमालिया के आतंकवादी वाशिंगटन में राष्ट्रपति बराक ओबामा के समारोह को निशाना बनाने का षड्यंत्र कर रहे हैं। उसने सीआईए और अमेरिकी वायु सेना को आश्वस्त किया कि उसके पास ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो आतंकवादियों के कोड संदेश को पढ़ सकता है। इसके जरिये उन स्थानों को भी चिह्न्ति करने की बात कही गई, जिसे आतंकवादियों ने षड्यंत्र के लिए चुना था।

उसने दावा किया कि अपने सॉफ्टवेयर के माध्यम से वह आतंकवादियों के हमले को विफल कर सकता है और अमेरिकियों की जान बचा सकता है। उसके झांसे में आकर सीआईए और वायुसेना ने उसे ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिए एक करोड़ 30 लाख पाउंड का ठेका दिया।

समाचार पत्र 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' को इसकी भनक लगी तो उसने पूरे मामले की जांच अपने स्तर से करवाई। उसकी जांच में मांटेगोमेरी ठग और आतंकी हमला रोकने सम्बंधी उसका सॉफ्टवेयर विफल साबित हुआ। उसके अनुसार अधिकारियों को इस बात भलीभांति ज्ञान है, लेकिन शर्मनाक स्थिति से बचने के लिए वे इसे जाहिर नहीं करना चाहते।

उसका दावा है कि अमेरिकी न्याय विभाग खुफिया अधिकारियों को शर्मनाक स्थिति से बचाने के लिए ऐसे सभी दस्तावेजों को छिपाकर रख रहा है, जिससे साबित होता है कि मांटेगोमेरो ठग था और उसने सीआईए अधिकारियों को बेवकूफ बनाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+