चुनावों के लिए सरकारी कोष पर विचार जारी : पाटील
पाटील ने बजट सत्र के प्रारम्भ में संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से सम्बोधित करते हुए कहा, "मुझे भरोसा है कि सभी राजनीतिक पार्टियां इन सुधारों को लाए जाने की आवश्यकता का समर्थन करती है।"
पाटील ने कहा कि मंत्री समूह चुनावों के लिए सरकारी कोष मुहैया कराए जाने सम्बंधी मुद्दे पर विचार करेगा और उम्मीद है कि जल्द ही वह अपनी रिपोर्ट सौंप देगा। भ्रष्टाचार पर गठित वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाला मंत्री समूह चुनावों के लिए सरकारी कोष सम्बंधी मुद्दों पर विचार कर रहा है।
पाटील ने कहा कि चुनाव सुधारों के विषय पर वर्षो से चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा, "माननीय सदस्यों को यह बताते हुए मुझे खुशी हो रही है कि हमारी सरकार ने चुनाव सुधारों की प्रक्रिया को गति देने के लिए एक समिति गठित की है। समिति ने सम्बंधित घटकों के साथ क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किए हैं।"
पाटील ने आगे कहा, "क्षेत्रीय सम्मेलनों के बाद इस वर्ष अप्रैल में एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। उम्मीद है कि रायशुमारी की इस प्रक्रिया के जरिए सुधारों के एक स्वीकार्य एजेंडे पर सहमति बन जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications