प्लास्टिक कारखाने में भीषण आग
शहर के तालकटोरा इलाके में स्थित इस प्लास्टिक कारखाने में लगी आग की लपटें कुछ ही देर में विकराल हो गईं और आग की लपटों ने कारखाने के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
लखनऊ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राजेन्द्र तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि आग बहुत भयंकर थी। दमकल की सात गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई अैर उसे बुझ्झाने में सफल हुईं। तिवारी के मुताबिक घटनास्थल में मौजूद कर्मचारियों और मजदूरों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अग्निशमन अधिकारियों की तरफ से घटनास्थल के आस-पास रहने वाले लोगों को अपने खिड़कियां और दरवाजे खोल लेने की हिदायत दी गई है।
आवासीय इलाके में यह कारखाना कहीं अवैध तरीके से तो नहीं चलाया जा रहा था?यह पर पूछे जाने पर तालकटोरा थाने के कार्यवाहक प्रभारी यदुनाथ ने बताया कि हम लोग इस बात की पड़ताल कर रहे हैं। कारखाने का मालिक फरार है। उसकी तलाश की जारी है। यदुनाथ ने कहा कि फिलहाल आग किन कारणों से लगी यह साफ नहीं हो पाया है। जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications