गद्दाफी के बेटे ने साजिश के खिलाफ चेतावनी दी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी ने रविवार देर रात लीबियाई टीवी पर उन साजिशों के खिलाफ चेतावनी दी, जिनके कारण देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया।

ज्ञात हो कि ट्यूनिशिया व मिस्र में हुई सफल क्रांतियों से उत्साहित हजारों लीबियाई नागरिक गद्दाफी से गद्दी छोड़ने की मांग कर रहे हैं। गद्दाफी पिछले 41 वर्षो से सत्ता पर काबिज हैं।

सैफ अल-इस्लाम ने कहा, "ट्यूनिशिया व मिस्र जैसा नहीं है लीबिया।" उन्होंने चेतावनी दी कि विरोध प्रदर्शन देश को बांट सकता है और संकट की स्थिति पैदा कर सकता है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि रविवार देर रात राजधानी त्रिपोली में गद्दाफी समर्थकों एवं सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। इसके पहले कई दिनों से त्रिपोली में गद्दाफी समर्थक रैलियों का वर्चस्व था। अभी तक सरकार विरोधी प्रदर्शन का केंद्र देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर बेनगाजी ही बना हुआ था।

सरकारी समाचार एजेंसी जेएएनए के अनुसार पिछले कुछ दिनों के दौरान लीबिया में दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार लोगों पर एक विदेशी नेटवर्क से सम्बंधित होने और देश को अस्थिर करने और लोगों की राष्ट्रीय एकता को तोड़ने का आरोप है।

गिरफ्तार लोगों में ट्यूनिशिया, मिस्र, सूडान, तुर्की, फिलीस्तीन और सीरिया के नागरिक शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+