कसाब के मुकदमे ने भारतीय न्यायापालिका की प्रतिष्ठा बढ़ाई : चिदम्बरम
चिदम्बरम ने इस फैसले पर अभियोजन को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, "हमारी कानून प्रणाली को यह एक श्रद्धांजलि है। हमें अपनी कानून प्रणाली को यह छूट देनी चाहिए कि वह जिस तरीके से अन्य मामलों के साथ पेश आती है, उसी तरह इस मामले के साथ भी पेश आए। जिस तरीके से हम इस मामले से निपटे हैं, उससे हमारी भारतीय कानून प्रणाली की प्रतिष्ठा बढ़ी है।"
ज्ञात हो कि बम्बई उच्च न्यायालय ने एक निचली अदालत द्वारा कसाब के खिलाफ दिए गए मृत्युदंड पर अपनी मुहर लगा दी है। कसाब मुम्बई हमले का दोषी है।
चिदम्बरम ने हालांकि पाकिस्तान में चल रही मुम्बई हमले की सुनवाई की रफ्तार को लेकर निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा, "मुझे इस बात की आशंका है कि पाकिस्तान में उच्च न्यायालय और निचली अदालत के बीच कोई प्रगति नहीं हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications