फिलीपींस में ज्वालामुखी विस्फोट
मनीला, 21 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य फिलीपींस में सोमवार को एक ज्वालामुखी फटा गया जिसमें से राख करीब दो किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंची। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोलकेनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी के अनुसार स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर धमाका सुनाई दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी रेनैटो सोलिडम के हवाले से लिखा है कि ज्वालामुखी की राख दो किलोमीटर तक ऊंचा उठी और यह दो शहरों कैसीगुरान और जुबान में गिरी।
सेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट सैंटियागो एंगिनो के अनुसार इन दोनों शहरों को खाली कराया जाएगा और यहां के 1,000 लोगों को कहीं और रखा जाएगा।
बताया जा रहा है कि पिछले साल दिसम्बर से ही ज्वालामुखी गर्म होने लगा था। अधिकारियों ने पायलटों को भी सलाह दी थी कि वे ज्वालामुखी के ऊपर से उड़ान न भरें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications