बातचीत के लिए पाकिस्तान को आतंकवाद बंद करना होगा : पाटील
पाटील ने संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से सम्बोधित करते हुए कहा, "हम पाकिस्तान के साथ अर्थपूर्ण बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का एक शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, बशर्ते कि वह आतंकी गतिविधियों के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल किए जाने की अनुमति देना बंद कर दे।"
ज्ञात हो कि भारत और पाकिस्तान हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों में बातचीत बहाल करने के लिए राजी हुए हैं। इसके पहले दोनों देशों के विदेश सचिवों ने इसी महीने थिम्पू में सम्पन्न हुए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) की बैठक के इतर मौके पर मुलाकात की थी।
दोनों देशों के बीच विदेश मंत्री स्तर की बातचीत जुलाई में नई दिल्ली में होगी। इस बैठक में आतंकवाद से मुकाबला व पानी के मुद्दे सहित विभिन्न मोर्चो पर हुई चर्चाओं में प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications