नशे की हालत में 3 की हत्या कर आत्महत्या की
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को खरगापुर थाने के खरौं गांव के फुल्ली आदिवासी (48 वर्ष) ने खाना न बनने पर हुए विवाद पर कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी जमुनी (35 वर्ष), बेटी माया (10 वर्ष) व बेटे प्रमोद (आठ वर्ष) की जान ले ली । वहीं उसकी दूसरी बेटी चंदा (15 वर्ष) गम्भीर रुप से घायल है। इसके बाद फुल्ली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
खरगापुर थाने के प्रभारी मनीष सोनी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि आरोपी नशे का आदी था और नशे की हालत में उसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी की घायल बेटी चंदा के पुलिस को दिए बयान के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से फुल्ली की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications