सुधारों की गति बनाए रखनी है : पाटील
पाटील ने संसद के बजट सत्र के शुरुआत में दोनों सदनों को संयुक्त रूप से सम्बोधित करते हुए कहा, "हमें एक व्यापक मोर्चे पर सुधारों के लिए गति बनाए रखनी है।"
पाटील ने विपरीत वैश्विक वातावरण के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था को उच्च वृद्धि के पथ पर ले जाने के लिए सरकार की पीठ थपथपाई।
पाटील ने कहा, "ढिलाई बरतने की हालांकि बिल्कुल जरूरत नहीं है। हमें निवेश के लिए घरेलू वातावरण को और उपयुक्त बनाने के लिए, सार्वजनिक व निजी निवेश तथा घरेलू व विदेशी निवेश, खासतौर से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कोशिश करते रहनी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications