एआईएडीएमके और एमएनएमके के बीच समझौता
चेन्नई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने रविवार को सीटों की साझेदारी को लेकर मुस्लिम समर्थित पार्टी एमएनएमके के साथ समझौता किया।
एआईएडीएमके ने इसी मुद्दे पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से भी वार्ता की।
एआईएडीएमके की महासचिव जे. जयललिता ने एमएनएमके नेता एम.एच. जवाहिरुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की और समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत एमएनएमके को तीन सीटें दी गई हैं।
इस समझौते के साथ एआईएडीएमके ने अब तक सात सीटों के लिए चार पार्टियों से तालमेल किया है।
एआईएडीएमके पीटी के साथ दो तथा आरपीआई एवं एआईएमएमके के साथ एक-एक सीट पर साझेदारी करेगी।
इस बीच अभिनेता से राजनेता बने कार्तिक की पार्टी नडालुम मक्कल काची ने एआईएडीएमके को समर्थन देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications