कनखल में निराश्रित बालिकाओं के लिए आवासीय स्कूल खुलेगा
देहरादून, 20 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड में हरिद्वार जनपद के कनखल में निराश्रित बालिकाओं के लिए आवासीय स्कूल खुलेगा। रविवार को भूमि पूजन के साथ ही स्कूल की नींव रखी गई।
रविवार को कनखल में भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए राज्य के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कन्या शक्ति का रूप है। निराश्रितों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दी गई भूमि पर मातृ आंचल संस्कार केंद्र बनने से निराश्रितों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि साध्वी कमलेश भारती निराश्रित बालिकाओं को मातृ आंचल संस्कार केंद्र में आश्रय दे रही हैं जो सच्ची मानवीय सेवा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications