मप्र में वन विभाग के विश्रामगृह में ऑनलाइन होगा आरक्षण
भोपाल, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के ठहरने के लिए वन विभाग के जंगलों में बने विश्रामगृहों में आरक्षण के लिए ऑनलाइन प्रणाली शुरू की गई है।
आरक्षण की ऑनलाइन प्रणाली की शुरुआत इको पर्यटन दिवस पर प्रदेश के वन मंत्री सरताज सिंह ने रविवार को की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की विशेषता जंगल हैं, इसलिए यहां इको पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। वन विभाग के विश्रामगृहों में ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली शुरू होने से वनवासी युवकों भी रोजगार मिलेगा।
इको पर्यटन विकास बोर्ड के सदस्य डा. ए.के. भट्टाचार्य ने बताया कि यह प्रणाली 20 मार्च से अमल में आ जाएगी और प्रथम चरण में प्रदेश के 25 विश्रामगृहों में ऑन लाइन आरक्षण मिलेगा। इन विश्रामगृहों में रहने के साथ भोजन व गाइड की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अपर मुख्य सचिव (वन) डा. एम.के. राय ने बोर्ड की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आरक्षण से हासिल की जाने वाली राशि विश्रामगृहों के रखरखाव पर खर्च किया जाएगा।
इस मौके पर विभिन्न प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों व अभयारण्यों से जुड़े टूर आपरेटर, ट्रेवल एजेंट और लॉज रेस्टोरेंट संचालकों से विचार-विमर्श किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications