बाबा रामदेव पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अनुयायियों में रोष
देहरादून, 20 फरवरी (आईएएनएस)। योग गुरु बाबा रामदेव को कांग्रेसी सांसद निनांग इरिंग द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने पर उनके अनुयायियों में गहरा रोष है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर सांसद की शुद्धि-बुद्धि के लिए यज्ञ किया।
रविवार को पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं अन्य कई धार्मिक संस्थाओं ने हर की पौड़ी पर यज्ञ किया। इस मौके पर पतंजलि योग समिति के राजेंद्र त्यागी, मोहन सैनी, शैलेंद्र गौतम सहित कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ बाबा रामदेव के अभियान से कई लोग परेशान हैं।












Click it and Unblock the Notifications