लीबिया में सभी 18 हजार भारतीय सुरक्षित : सरकार (लीड-1)
विदेश मंत्रालय के अनुसार लीबिया में करीब 18,000 भारतीय मौजूद हैं।
भारत ने लीबिया में बिगड़ते हालात के मद्देनजर नागरिकों को वहां की अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है।
विदेश सचिव निरूपमा राव ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर कहा, "लीबिया में भारतीय सुरक्षित हैं। दूतावास भारतीयों और भारतीय कम्पनियों से बराबर सम्पर्क में है।"
लीबिया में पत्रकारों पर रोक लगा दी गई है, लेकिन देश में विभिन्न स्रोतों से आई रपटों ने संकेत किया है कि शुक्रवार से जारी विरोध प्रदर्शनों में 80 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, खासतौर से लीबिया के दूसरे सबसे बड़े शहर बेनगाजी में।
मिस्र एवं ट्यूनिशिया में हुई सफल क्रांतियों से उत्साहित हजारों की संख्या में लीबियाई नागरिक मुअम्मार गद्दाफी से कुर्सी छोड़ने की मांग कर रहे हैं। गद्दाफी 41 वर्षो से सत्ता पर काबिज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications