केरल के इंफोपार्क में निर्माण शुरू
मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन ने गेस्ट हाउस से इस अवसर पर मौजूद लोगों को सम्बोधित किया। उनके सम्बोधन का परियोजना स्थल पर सीधा प्रसारण किया गया। उनका इस कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वे वहां नहीं आ सके।
इस अवसर पर परियोजना का मास्टरप्लान जारी किया गया।
इंफोपार्क के दूसरे चरण का विकास 160 एकड़ भूमि पर किया जाना है। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
मास्टर प्लान के तहत कदमप्रेयर नदी के किनारे एक हरित आईटी टाउनशिप बनाया जाना है। इसमें बाजार, सम्मेलन स्थल, महिलाओं के लिए हॉस्टल, गेस्ट हाउस, बोट क्लब और मनोरंजन केंद्र होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications