माकपा नेताओं के काले धन की जांच हो : ममता

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के राजनेताओं, खासकर सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी नेताओं के विदेशी बैंकों में कथित रूप से जमा काले धन की जांच की मांग की।तृणमूल कांग्रेस की रैली में बनर्जी ने कहा, "जैसा कि समूचा देश विदेशी बैंकों में काला धन जमा करने वालों की सूची मांग रहा है, हम चाहते हैं कि जांच हो, ताकि बंगाल से विदेशी बैंकों में काला धन जमा करने वालों के नामों का पता चल सके।"

ज्ञात हो कि इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि विदेशी बैंकों में भारतीयों का 462 अरब डॉलर से लेकर 14 खरब डॉलर तक धन जमा होने का अनुमान है, जिसे वापस लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा था कि काला धन जमा करने वालों के नाम अभी उजागर नहीं किए जा सकते।

बनर्जी ने कहा, "इस जांच से पता चलेगा कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेताओं तथा बंगाल के अन्य लोगों ने विदेशी बैंकों में कितना काला धन जमा कर रखा है। हमारा मानना है कि यह धन बंगाल के लोगों का है, जिसे बंगाल में वापस लाया जाना चाहिए और विकास कार्यो में इसका उपयोग होना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+