राहत ने पाकिस्तानी गृह मंत्री को दिया धन्यवाद
पाकिस्तानी सरकारी टेलीविजन 'पीटीवी' के मुताबिक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 13 फरवरी को राहत और उनके 16 सदस्यीय दल को अपने साथ 142,000 डॉलर की नकद राशि व चेक ले जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया था।
वे यहां से कराची के लिए उड़ान भरने वाले थे और फिर उन्हें कराची से दुबई के लिए उड़ान भरनी थी।
एक सप्ताह तक चली जांच के बाद राहत और उनके प्रबंधक पर रविवार को 15-15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। राहत व उनके प्रबंधक को अपने पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज वापस लेने के लिए तुरंत यह जुर्माना भरना होगा।
राहत ने कथित तौर पर मलिक से कहा, "मेरे लिए यह एक कठिन सप्ताह रहा है लेकिन इस दौरान मेरी मदद करने के लिए मैं आपका धन्यवाद करना चाहता हूं।"
राहत ने अपनी हिरासत के दौरान मदद करने पर भारत स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहिद मलिक की भी प्रशंसा की।
उन्होंने मंत्री को सूचित किया, "मैं सोमवार को किसी भी वक्त पाकिस्तान लौट सकता हूं।" राहत को दुबई होते हुए रात दो बजे पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications