उत्तराखण्ड के कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत
देहरादून, 19 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के कार्बेट टाइगर रिजर्व में शनिवार को दो बाघों की आपसी लड़ाई में एक बाघ की मौत हो गई। दोनों बाघाों के बीच खूनी संघर्ष इतना जबर्दस्त था कि एक बाघ ने प्रतिद्वंद्वी का पिछला हिस्सा तक खा लिया। दूसरा बाघ अभी भी मृत बाघ के शव के आसपास ही मंडरा रहा है। संघर्ष के दौरान बाघों की दहाड़ से पूरा क्षेत्र दहल उठा।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ रंजन मिश्रा ने बताया कि रिजर्व के दक्षिणी सीमा के कालागढ़ रेंज के पास शनिवार को बाघों की आपसी लड़ाई में एक बाघ को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने बताया कि विजयी बाघ ने मृत बाघ के कुछ हिस्से को भी खा लिया है और अभी भी आसपास मंडरा रहा है। इस कारण मृत बाघ के अधखाए शव के हिस्से को इकट्ठा करने में दिक्कत आ रही है।
बाघों के बीच इस खूनी संघर्ष को वर्चस्व की लड़ाई बताया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications