हरिद्वार में सम्मानित होंगे पूर्व राष्ट्रपति कलाम
देहरादून, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम को हरिद्वार स्थित उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय ने मानद उपाधि से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के 24 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह में उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुधीर बुडाकोटी ने शनिवार को बताया कि उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय की बैठक में निर्णय लिया गया है कि 24 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाए।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान डॉ. पुष्पा दीक्षित को 'महामहोपाध्याय' की उपाधि दिए जाने का भी निर्णय लिया गया है।
बैठक में दीक्षांत समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications