उड़ीसा सरकार और मध्यस्थों के बीच वार्ता समाप्त
मध्यस्थता के लिए नक्सलियों ने तीन नाम सुझाए हैं। इनमें दंदापनी मोहंती, मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद जी. हरगोपाल और आर. सोमेश्वर राव शामिल हैं।
इन तीनों व्यक्तियों ने राज्य के गृह सचिव यू.एन. बेहरा और पंचायती राज सचिव एस.एन. त्रिपाठी के साथ लम्बी वार्ता की।
बेहरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमने रविवार को रिहाई के मसले को लेकर व्यापक चर्चा की। बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। आगे की बातचीत सोमवार को होगी।"
बेहरा ने कहा कि जब तक बंधक संकट समाप्त नहीं हो जाता तब तक राज्य में नक्सलियों के खिलाफ अभियान नहीं चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने बंधकों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने मलकानगिरी के जिलाधिकारी आर. विनील कृष्णा और जूनियर इंजीनियर पवित्र मोहन माझी को गत बुधवार शाम को अगवा कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications