दिल्ली में सोमवार को रहेगा सूखा
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार शाम बारिश हुई और आंधी देखी गई। सोमवार को हालांकि बारिश नहीं होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को दिल्ली में 8.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। सुबह हालांकि धूप खिली थी।
रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा।मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को रात भर बारिश हो सकती है, लेकिन सोमवार को बारिश होने की सम्भावना नहीं है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications