गोरखालैंड नहीं बनेगा : बुद्धदेब

सिलीगुड़ी, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने रविवार को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) से कहा कि वह पृथक राज्य के लिए अपना आंदोलन बंद करे, क्योंकि गोरखालैंड के गठन की मांग कभी स्वीकार नहीं की जाएगी।

भट्टाचार्य ने यहां उपस्थित जनसमूह से कहा, "जीजेएम नेताओं को यह समझना चाहिए कि 'हम गोरखालैंड चाहते हैं' का नारा लगाने का कोई परिणाम सामने आने वाला नहीं है। हम गोरखालैंड की मांग कभी स्वीकार नहीं कर सकते। हम कभी भी ऐसा नहीं होने देंगे।"

गौरतलब है कि दार्जीलिंग में पिछले कई महीनों से लगातार हिंसक प्रदर्शन होते रहे हैं। गोरखालैंड की मांग स्वीकार करने के लिए जीजेएम नेतृत्व केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाता रहा है।

भट्टाचार्य ने कहा, "राज्य के पर्वतीय इलाकों में आंदोलन बंद किया जाए और विकास प्रक्रिया को चलने दिया जाए। यदि यह आंदोलन चलता रहा तो दार्जीलिंग के लोग भूखों मरेंगे, क्योंकि अधिकांश होटल बंद रहते हैं और पर्यटन उद्योग भी बुरी तरह प्रभावित होता है।"

उल्लेखनीय है कि जीजेएम वर्ष 2008 से 2010 तक कई बार अनिश्चितकालीन बंद का एलान कर चुका है, जिससे इस पर्वतीय क्षेत्र के लोगों की आय का मुख्य स्रोत काष्ठ-उद्योग और पर्यटन प्रभावित हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+