मुम्बई में पहला वातानुकूलित बस पड़ाव शुरू
चव्हाण राज्य के परिवहन मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या के अनुसार राज्य में राज्य परिवहन के सभी बस पड़ावों को ए, बी और सी वर्ग में बांटा जाएगा और उन पर उनके अनुरूप सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
राज्य के परिवहन निगम के अध्यक्ष सुधाकर परिचारक ने कहा कि बस पड़ाव के निर्माण पर पचास लाख रुपये का खर्च आया है। पड़ाव की यात्री क्षमता 14,000 यात्री प्रति दिन है तथा यहां से रोजाना 160 वातानुकूलित बस तथा 72 इससे कम स्तर की बसें चलाई जाएंगी।
बस पड़ाव पर चार वातानुकूलित विश्रामालाय, बसों के आगमन-प्रस्थान का समय दिखाने वाला एलसीडी मॉनीटर और सुरक्षा के लिए 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विश्रामालय के साथ सवच्छ पेयजल और अखबारों की भी व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा यहां देश में पहली बार चालकों के लिए भी वातानुकूलित विश्रामालय बनाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications