बाबा रामदेव के समर्थकों ने सांसद निनांग का पुतला फूंका
देहरादून, 20 फरवरी (आईएएनएस)। योग गुरु बाबा रामदेव पर एक सांसद द्वारा की गई टिप्पणी का असर उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ में देखने को मिला। सांसद निनांग एरिंग द्वारा कथित असंवैधानिक शब्दों के प्रयोग से भड़के भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार को उनका पुतला फूंका।
कार्यकर्ता पिथौरागढ़ स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में एकत्र हुए और आमसभा की। इस मौके पर पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ता नंद लाल वर्मा, हरिशंकर पांडेय व मोहन चंद्र पंत ने कहा कि बाबा रामदेव के अरुणाचल प्रदेश में आयोजित योग शिविर में सांसद निनांग एरिंग ने असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग कर बाबा का अपमान किया है।
कार्यकर्ताओं ने निनांग के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications