आपसी लड़ाई में तेंदुए की मौत
देहरादून, 20 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड में टिहरी वन प्रभाग के रेंज में रविवार को दो तेंदुओं की आपसी लड़ाई में एक तेंदुए की मौत हो गई।
टिहरी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) एम.के. जोशी ने बताया कि रविवार को टिहरी रेंज के पाटा गांव में दो तेंदुओं की आपसी लड़ाई में एक तेंदुए की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मारे गए नर तेदुए की उम्र सात वर्ष के आसपास होगी।
उन्होंने बताया कि तेंदुए के शव का पंचनामा भरा गया, फिर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे जला दिया गया। दो तेंदुए के खूनी संघर्ष से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications