बाबा रामदेव अपनी सम्पत्ति का ब्योरा दें : दिग्विजय

गुना, 20 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाबा रामदेव को खुद यह ब्योरा देना चाहिए कि उनके पास इतनी सम्पत्ति कहां से आई।

गुना के दौरे पर आए सिंह ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि पहले बाबा रामदेव को इस बात का खुलासा करना चाहिए कि उनके पास कितनी सम्पत्ति है और इतनी सम्पत्ति उनके पास कहां से आई। उन्होंने बाबा रामदेव को सलाह दी कि वह योग गुरु हैं तो यही काम करें, अगर राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत है।

वहीं दिग्विजय ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर एक बार फिर कटाक्ष करते हुए कहा, "वह कभी मामा बनकर तो कभी खुद को किसान बताकर प्रदेश की जनता को ठग रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+