उल्फा की धमकियों से नहीं डरते : गोगोई
रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "हमारे नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उल्फा (युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम) की धमकी कोई नई बात नहीं है। लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि सत्ताधारी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जान से मारने की ऐसी धमकियों से डरते नहीं हैं।"
उल्फा के बातचीत विरोधी धड़े ने शनिवार को ईमेल कर कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी दी थी और लोगों को राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भाग न लेने की चेतावनी दी थी।
उल्फा की धमकियों के मद्देनजर गोगोई ने कहा, "लगभग हर चुनाव में उल्फा हमें धमकी देता है और लोगों को चुनाव में भाग लेने से रोकता है। लेकिन उसकी धमकियों और अपीलों के बावजूद लोगों ने 2001 से दो बार बड़े पैमाने पर मतदान किया और राज्य में लोकतांत्रिक सरकार चुनी।"
उल्फा की धमकियों के बावजूद उन्होंने संगठन के भगोड़े नेता परेश बरुआ को बातचीत के लिए बुलाया और शांति प्रकिया में शामिल होने की अपील की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications