अल्जीरिया में प्रदर्शन, 7 घायल

समाचार चैनल 'अल जजीरा' के मुताबिक रैली का आयोजन 'कोआर्डिनेशन फॉर डेमोक्रेटिक चेंज इन अल्जीरिया' (सीएनसीडी) ने किया था। सीएनसीडी इस तरह की रैली एक सप्ताह पहले भी निकाल चुका है।

आयोजनकर्ताओं ने बताया कि रैली में करीब 10000 लोग शामिल हुए जबकि राजधानी की गलियों में लगभग 26,000 दंगा विरोधी पुलिस तैनात थी।

ज्ञात हो कि पड़ोसी देश ट्यूनीशिया और मिस्र में हुए जनांदोलनों से प्रेरित होकर अल्जीरिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन तूल पकड़ रहा है।

ब्लॉगर इलियास फिलाली के मुताबिक प्रदर्शन का केंद्र बने 'मे 1 स्क्वेयर' से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार की रैली को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी।

इलियास के मुताबिक प्रदर्शन शुरू होने के घंटों पहले राजधानी के चारों तरफ पुलिस और अर्धसैनिक बलों के सशस्त्र वाहन चक्कर लगा रहे थे।

अल्जीरिया में मानवाधिकार समूहों, कुछ व्यापार संघों और एक छोटी विपक्षी पार्टी का गठबंधन राजधानी में साप्ताहिक रैली निकालने का आह्वान कर रहा है लेकिन अधिकारियों ने सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने का हवाला देकर रैली निकालने की अनुमति देने से इंकार किया है।

उल्लेखनीय है कि अल्जीरिया की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी विरोध प्रदर्शनों में भाग नहीं ले रही है।

सीएनसीडी राष्ट्रपति अब्देलाजीज बूतेफ्लिका की सरकार का तत्काल अंत चाहता है। उसके मुताबिक देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ने से रोकने में बूतेफ्लिका की सरकार नाकाम हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+