ट्यूनीशिया से फ्रांसीसी राजदूत को हटाने की मांग
शनिवार को सैकड़ों की संख्या में ट्यूनीशिया के नागरिक राजधानी ट्यूनिस में फ्रांसीसी दूतावास के सामने एकत्र हो गए और बॉयलोन को वापस बुलाने की मांग की।
चार दिन पहले पदभार ग्रहण करने वाले फ्रांसीसी राजदूत ने ट्यूनीशिया में जारी विरोध प्रदर्शन को नियंत्रित करने के सिलसिले में फ्रांसीसी विदेशी मंत्रालय की भूमिका पर पूछे गए सवाल को 'मूर्खतापूर्ण' बताते हुए इसका जवाब देने से इंकार कर दिया था।
यह एपिसोड ट्यूनीशिया के टेलीविजन चैनल पर प्रसारित हुआ, जिसे स्थानीय लोगों ने देखा। बयान को लेकर उनकी कड़ी आलोचना हुई और लोगों में गुस्सा भड़का।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications