'बच्चों को न दें जीवनभर की कमाई'
गैर-सरकारी संगठन स्वजन के 44वें वार्षिक समारोह में उन्होंने कहा, "बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें। लेकिन उन्हें अपने जीवनभर की कमाई न दें, बल्कि इसे अपने लिए बचाकर रखें।"
उन्होंने जोर देकर कहा, देश में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। बकौल, राज्यपाल, "हालांकि भारतीय समाज परंपरागत रूप से बुजुर्गो का सम्मान करता है, लेकिन संयुक्त परिवारों के विघटन और छोटे परिवारों के चलन के कारण इन दिनों इस भावना में कमी आ रही है। बच्चों और रिश्तेदारों द्वारा बुजुर्गो की उपेक्षा की खबरें मिलती ही रहती हैं। मैं ऐसे कई परिवारों को जानता हूं, जो अपने माता-पित को घर से बाहर या गैराज में रहने के लिए जबरन भेज देते हैं।"
उन्होंने स्वजन जैसे गैर सरकारी संगठनों से वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए आगे आने को कहा और इस बात पर बल दिया कि बुजुर्गो के लिए और भी वृद्धाश्रम, डे केयर सेंटर तथा मोबाइल मेडिकल केयर यूनिट खोलने की आवश्यकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications