तित्रुरा में जनजातीय महिला की मौत, तनाव

स्थानीय लोगों ने महिला की मौत के लिए त्रिपुरा स्टेट रायफल्स (टीएसआर) के जवानों को जिम्मेदार ठहराया है और उन्हें राज्य से हटाने की मांग की। नीलिमा देबबर्मन 24 फरवरी को होने वाले स्थानीय चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस ऑफ त्रिपुरा (एनसीटी) की उम्मीदवार थीं।

त्रिपुरा पुलिस प्रवक्ता और उप पुलिस महानिरीक्षक नेपाल दास ने रविवार को बताया, "पीड़ित महिला नीलिमा देबबर्मा के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि अगरतला से 50 किलोमीटर उत्तर चम्पाहोवर गांव में टीआरएस के जवानों ने शनिवार को उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर शव को नजदीकी जंगल में पेड़ से टांग दिया।"

त्रिपुरा सरकार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार नीलिमा विधवा थी और घटना से पहले उसने टीएसआर शिविर के पास एक घर में शराब पी थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर टीएसआर शिविर के एक कर्मचारी दीपक देबबर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच सामने आ पाएगा।

उधर, घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है। नाराज लोगों ने टीएसआर शिविर को चारों तरफ से घेर लिया है। टीएसआर के उप महानिरीक्षक तरुण बरन रॉय, पुलिस अधीक्षक अनीस प्रसाद और वरिष्ठ अधिकारी लगातार गांव में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गश्त कर रहे हैं।

एनसीटी अध्यक्ष और पूर्व विधायक अनिमेश देबबर्मा ने दोषी टीएसआर जवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा बलों के शिविर को राज्य से हटाने की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+