शक्तिशाली सौर तूफान से बाधित हुई संचार प्रणाली

वाशिंगटन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। यहां पिछले चार सालों का सबसे बड़ा सौर तूफान शुरू हो गया है। इसकी वजह से जमीन पर कुछ संचार प्रणालियों में व्यवधान उत्पन्न हो गया है।

कोलोरैडो-बोल्डर विश्वविद्यालय के 'लैब फॉर स्पेस फिजिक्स' के निदेशक डेनियल बैकर कहते हैं कि इस तूफान को दसवीं श्रेणी में रखा गया है। गत 15 फरवरी की घटना में भी पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र प्रभावित हुआ था।

कोलोरैडो द्वारा जारी बयान के मुताबिक इस तरह के तूफान एयरलाइन परिवहन प्रणालियों, विद्युत प्रणाली को प्रभावित कर सकते हैं और एयरलाइनकर्मियों व अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

अंतरिक्ष के मौसम विशेषज्ञ बेकर कहते हैं, "सूरज दोबारा सक्रिय हो रहा है।" 20वीं सदी की शुरुआत से सूर्य लगभग अक्रिय अवस्था में रहा है।

उन्होंने कहा कि जो घटनाएं हो रही हैं, उन्हें और अच्छे ढंग से समझने की आवश्यकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+