भोपाल में बदमाश की गोली मारकर हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जिंसी चौराहे के नजदीक पंचशील रोड पर बदमाश बैनेटिक जॉन (30 वर्ष) को शनिवार रात गोली मार दी गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि बैनेटिक अभी हाल ही में जेल से छूट कर आया था और उसका शनिवार की दोपहर को एक प्रॉपर्टी डीलर से विवाद भी हुआ था। हत्या को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. चंदेल के मुताबिक बैनेटिक को कनपटी में गोली मारी गई है। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
बैनेटिक की हत्या के बाद जहांगीराबाद इलाके में तनाव है, इसी के चलते वहां पुलिस बल की तैनाती की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications