क्यूबा में अंतर्राष्ट्रीय सिगार महोत्सव
महोत्सव के आयोजकों की योजना है कि सिगार प्रेमियों को देश के सिगार कारखानों और तम्बाकू पैदा करने वाले क्षेत्रों का भ्रमण कराया जाएगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 13वें हवाना सिगार महोत्सव में 80 देशों के 1,000 से अधिक पर्यटकों के हिस्सा लेने की सम्भावना है।
सिगार कम्पनी, हेबनोज इंक की विपणन निदेशक अना लोपेज ने कहा कि तम्बाकू के खेतों और सिगार कारखानों का भ्रमण, विभिन्न पेयों के साथ सिगार चखना और व्यापार मेले व संगोष्ठियां जैसी गतिविधियां महोत्सव में आयोजित की जाएंगी।
लोपेज ने कहा कि क्यूबा के कुछ प्रसिद्ध सिगार ब्रांड के साथ लगे एल्युमिनियम ट्यूब्स के मूल एवं विकास पर एक व्याख्यान आयोजित किया जाएगा।
इस बार का महोत्सव 'मोन्टेक्रिस्टो', 'पार्टागास' और 'एच. उपमान' जैसे हाथ से बनाए गए ब्रांडों के सम्मान में समर्मित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications