जी-20 देशों ने खाद्य पदार्थो की महंगाई पर चिंता जताई
भारतीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने फ्रांस में आयोजित जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक में खाद्य, जिंसों और तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव पर नियंत्रण के लिए समन्वित प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जरूरी चीजों की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव से उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर बुरा असर पड़ रहा है।
वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक असंतुलन पैदा करने में भारत का योगदान नहीं है लेकिन वह अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि के कारण सहजता की स्थिति में नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2010 में जिंसों की कीमतें 20 से 30 प्रतिशत बढ़ी हैं।
विकसित और विकासशील देशों के प्रतिनिधित्व वाले जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों ने वैश्विक असंतुलन दूर करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। चीन के प्रतिरोध के कारण दो दिन तक चली वार्ता के बाद जी-20 देशों के वित्त मंत्री इस समझौते का मसौदा तय करने में सक्षम हुए। बैठक के बाद फ्रांस के अर्थव्यवस्था मंत्री क्रिस्टीन लैगार्ड ने इस बात का खुलासा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications