बहराइच में 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार
कोतवाली नगर इलाके के झ्िंगहाघाट के पास शनिवार देर शाम हुई इस मुठभेड़ में राशिद और अनीस नाम के दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से इटली व अमेरिका में निर्मित पांच पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, 10 मैगजीन और दो खोखे जब्त किए गए।
बहराइच के पुलिस अधीक्षक एस.पी. त्रिपाठी ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर असलहा तस्करों की घेराबंदी करने पर उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में जवाबी कार्रवाई में दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों स्थानीय निवासी हैं।
त्रिपाठी ने बताया कि दोनों तस्कर उनके पास से बरामद हथियार राजू श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति को पहुंचाने जा रहे थे। राजू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए तस्करों के गिरोह और संपर्को के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications