जर्मनी के विदेश मंत्री रिहा हुए पत्रकारों के साथ ईरान से रवाना
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विदेश मंत्री गुइडो वेस्टरवेल ने ईरान के राष्ट्रपति मेहमूद अहमदीनेजाद और ईरान में अपने समकक्ष अली अकबर सलेही और अन्य उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर दोनों पत्रकारों की रिहाई के लिए धन्यवाद दिया।
वेस्टरवेल शनिवार को रिहा हुए दोनों पत्रकारों मर्कस हेलविग और जेन्स कोच को सरकारी विमान से वापस जर्मनी लेकर गए।
इन पत्रकारों को ईरान में चार महीने पहले देश में पर्यटक वीजा पर प्रवेश करके कथित रूप से विभिन्न लोगों के साक्षात्कार लेने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था।
वेस्टरवेल शनिवार को तेहरान पहुंचे थे उन्होंने ईरान के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की।
पत्रकारों की रिहाई पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने खुशी व्यक्त की है।
मार्केल ने कहा, "मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि मर्कस हेलविग और जेन्स कोच रिहा हो गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications