क्रिकेट विश्व कप : 10 छक्कों के लिए रिलायंस लाइफ ने दिए 2.5 लाख रुपये
रिलायंस कैपिटल की इस अनुषांगिक कम्पनी ने एक बयान जारी कर बताया कि उसने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और गैरलाभकारी सामाजिक संस्था रूम टू रीड के साथ एक करार किया है, जिसके तहत शिक्षा और लैंगिक समानता के लिए कम्पनी विश्व कप में लगने वाले हर छक्के के लिए 25,000 रुपये का अनुदान देगी।
इस राशि से देश भर के गरीब विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी और स्थानीय और अंग्रेजी भाषा में पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।
टूर्नामेंट के पहले मैच में शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने सात छक्के जड़े। इसमें से पांच छक्के वीरेंद्र सहवाग ने लगाए।
पिछले विश्व कप में कुल 373 छक्के जड़े गए थे।
इस योजना के तहत आम आदमी भी अनुदान कर सकते हैं। सर्वाधिक अनुदान करने वाले को कम्पनी मुम्बई में एक आयोजन में पुरस्कृत करेगी, जिसमें क्रिकेट जगत के चर्चित हस्ती शामिल होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications