बंगाल चुनाव : गठबंधन के लिए ममता ने की कांग्रेस से अपील

कोलकाता, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में होने वाला विधानसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने के लिए रेल मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने रविवार को कांग्रेस से गठबंधन करने की अपील की।

तृणमूल कांग्रेस की यहां हुई रैली में बनर्जी ने कहा, "हम आम आदमी का बड़ा गठबंधन बनाना चाहते हैं। हमने कांग्रेस से इस दिशा में कदम बढ़ाने और हमारे साथ गठबंधन करने की अपील की है।"

उन्होंेने कहा, "हमने एसयूसीआई (सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया-कम्युनिस्ट) से भी गठबंधन में शामिल होने की अपील की है।"

बनर्जी ने कहा, "राज्य में परिवर्तन लाने के लिए लोगों के बड़े गठबंधन की जरूरत है।"

उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस ने 2009 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस तथा एसयूसीआई के साथ गठबंधन किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+