अपने ही यहां की शराब विदेशी बाजार से खरीदते हैं चीनी

बीजिंग में एक विदेशी कंपनी में कार्यरत ली को जब अमेरिका में अपने परिवार के सदस्यों से मिलने जाने का मौका मिला तो वहां से रुखसत होने से पहले उन्होंने चीनी शराब की उम्दा ब्रांड मौतई की कई बोतलें खरीद ली और अपने साथ चीन ले आए।

चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ली के हवाले से लिखा है, "यह विदेशी बाजार में काफी सस्ता है। मेरे बहुत से दोस्त भी चीनी शराब की उम्दा ब्रांड विदेशों से ही खरीदते हैं।"

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मौतई की 375 मिलीलीटर की बोतल अमेरिकी बाजार में 550 यूआन (83.66 अमेरिकी डॉलर) में उपलब्ध है, जबकि चीनी बाजार में इसकी कीमत लगभग दोगुनी 1050 यूआन है।

विदेशी बाजार में कीमत कम रखने की मौतई कंपनी की रणनीति कारगर साबित हुई और इसने विदेशों में बड़े पैमाने पर चीनी उपभोक्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

उत्तरी अमेरिका में मौतई के वितरक ने बताया कि दिसम्बर से इसकी बिक्री में तेजी आई है। चीनी कैलेंडर के अनुसार 3 फरवरी से शुरू हुए नववर्ष पर लोगों ने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को बतौर उपहार देने के लिए जमकर इसकी खरीदारी की।

इसके अलावा वुलिंग्ये तथा चुंगुआ टोबैको जैसे शराब के कुछ और चीनी ब्रांड की भी विदेशी बाजार में कीमत चीन के मुकाबले काफी कम है।

चीनी की ई-कॉमर्स वेबसाइट ने विदेशी बाजार से चीनी ब्रांड की शराब की खरीद को उनके लिए भी आसान बना दिया है, जो बाहर जाने की स्थिति में नहीं होते। वे बस एक क्लिक से विदेशी बाजारों की कीमत पर अपने घर शराब मंगा सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+