बांग्लादेश के वस्त्र निर्यात में 40 फीसदी का इजाफा
समाचार पत्र डेली स्टार ने सरकारी अधिकारियों और निर्यातकों के हवाले से रविवार को बताया कि बांग्लादेश के नए निर्यात बाजार में जापान, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कुछ लेटिन अमेरिकी देश शामिल हैं।
बांग्लादेश से होने वाले निर्यात में सर्वाधिक योगदान रेडीमेड और निटवियर का होता है।
इस क्षेत्र में हालांकि कम मजदूरी और बुरी कार्यपरिस्थितियों के कारण मजदूरों और प्रबंधन के बीच लगातार विवाद होता रहता है।
बांग्लादेश का निर्यात आने वाले महीनों में कुछ और बढ़ने वाला है।
सरकारी निर्यात संवर्धन एजेंसी के उपाध्यक्ष जलाल अहमद ने कहा कि यूरोपीय संघ में नियमों को ढीला करने के कारण वस्त्र निर्यात आने वाले महीनों में और बढ़ेगा।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई से जनवरी की अवधि में बांग्लादेश से 5.07 अरब डॉलर मूल्य के निटवियर का निर्यात हुआ, जो पिछले कारोबारी साल की इसी अवधि में इस मद में हुए निर्यात से 43.22 फीसदी अधिक है। इसी अवधि में देश से 4.38 अरब डॉलर वोवन वियर (बुने हुए कपड़े) का निर्यात हुआ, जो पिछले साल की इसी अवधि में इस मद में हुए निर्यात से 39.09 फीसदी अधिक है।
माहिन समूह के प्रबंध निदेशक अब्दुल्ला अल-महमूद ने कहा कि चीन में कपड़ों की कीमत अधिक होने के कारण खरीददार बांग्लादेश का रुख कर रहे हैं। इसलिए अगले कुछ महीनों में यहां से निर्यात और बढ़ने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications