अधिकारी के घर चोरी का प्रयास करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार
चण्डीगढ़, 20 फरवरी (आईएएनएस)। चण्डीगढ़ में वायुसेना के एक अधिकारी के घर चोरी के इरादे से दाखिल हुई दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने कथित तौर पर अधिकारी की पत्नी के साथ दुर्व्यवहार भी किया।
पुलिस के मुताबिक गीता और गोपाली नामक दो महिलाएं फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र की रहने वाली हैं। दोनों वायुसेना कॉलोनी में स्थित अधिकारी के घर में शनिवार को कुछ सामान चुराने के इरादे से दाखिल हुई थीं।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी जसपाल सिंह ने कहा, "पीड़ित महिला ने उन्हें देखकर चिल्लाने की कोशिश की लेकिन दोनों ने उस पर हमला कर उसे काबू कर लिया।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
उन्होंने कहा, "हमने गीता और गोपाली के पतियों को भी गिरफ्तार किया था, लेकिन उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। हमें संदेह है कि दोनों लूट की अन्य घटनाओं में भी शामिल हैं, जो पिछले कुछ महीने के भीतर इस इलाके में घटित हुई हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications