ईरानी फिल्म को बर्लिनेल में मिले शीर्ष पुरस्कार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इटली की इसाबेल रोसेलिनी की अध्यक्षता में बनी समारोह की जूरी ने फरहदी की फिल्म के सभी अभिनेताओं को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्रियों को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सिल्वर बीयर पुरस्कार से सम्मानित किया।
यह फिल्म एक ऐसे दंपति की कहानी है जिसकी तलाक की अर्जी न्यायालय द्वारा रद्द किए जाने के बाद उनकी जिंदगी नियंत्रण के बाहर हो जाती है।
दो साल पहले बर्लिनेल में फरहदी की फिल्म 'अबाउट एली' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के सम्मान से नवाजा गया था।
बर्लिन में यह फिल्म महोत्सव ईरान में प्रख्यात निर्देशक जफर पनाही को छह साल जेल की सजा दिए जाने के बाद आयोजित किया गया है।
पनाही को बर्लिनेल की जूरी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन पर ईरान की सरकार के खिलाफ काम करने के आरोपों में फिल्में बनाने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications