नक्सलियों ने बंगाल में युवक की हत्या की
पश्चिमी मिदनापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया, "झारग्राम उप-प्रखंड में संकरेल के नजदीक रविवार को एक आदमी का गोलियों से छलनी शव मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।"
कुमार ने फोन पर आईएएनएस को बताया, "घटनास्थल से बरामद हुए नक्सली पोस्टर्स में नक्सलियों ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्टर्स में कहा गया है कि मृतक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का एक भ्रष्ट नेता था और उसे पुलिस का मुखबिर होने के कारण मारा गया।"
नक्सली राज्य के तीन जिलों पश्चिमी मिदनापुर, पुरुलिया और बांकुड़ा में सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications