परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहा उत्तर कोरिया!

समाचार एजेंसी योनहैप ने दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि उत्तरी हैम्बग्योन में सुरंग खोदी जा रही है, जहां पहले भी 2006 और 2009 में प्लूटेनियम ईंधन युक्त परीक्षण किया गया था।

अधिकारी के मुताबिक उत्तर कोरिया तीसरी बार परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहा है। दक्षिण कोरिया और अमेरिका की खुफिया एजेंसी ने वह स्थान चिह्न्ति कर लिया है, जहां सुरंग खोदी जा रही है। हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि कितनी सुरंग खोदी जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि उत्तर कोरिया की हर गतिविधि पर दक्षिण कोरियाई सेना की नजर है। यह भी देखा जा रहा है कि क्या प्योंगयांग एक ही समय में परमाणु परीक्षण और मिसाइल परीक्षण भी करेगा।

खबरों के मुताबिक उत्तर कोरिया ने चीन से सटे पश्चिमी इलाके में मिसाइल परीक्षण के लिए भी जगह तय कर लिया है।

इससे पहले प्योंगयांग ने 1998, 2006 और 2009 में लम्बी दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइलों का परीक्षण किया था, जो आंशिक रूप से सफल हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+