फलदायी होगा बजट सत्र : प्रधानमंत्री (लीड-1)
प्रधानमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया और उसके बाद संवाददताओं के साथ बातचीत में कहा कि उन्हें पूरी आशा है कि बजट सत्र सुचारु रूप से चलेगा और फलदायी होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा कराने को तैयार है।
सूत्रों के अनुसार इस बैठक में 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन के तौर-तरीकों पर चर्चा हुई। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को इस बात का भी अहसास कराया कि संसद में सामान्य स्थिति बहाल होना कितना महत्वपूर्ण है।
चूंकि सरकार 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जेपीसी जांच के लिए तैयार है, लिहाजा अब इस बात को तय करना है कि जेपीसी की घोषणा कब होगी और जेपीसी का प्रारूप क्या होगा।
इसके पहले संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि सरकार बुधवार से पहले जेपीसी पर कोई निर्णय ले लेगी।
ज्ञात हो कि संसद का पूरा शीतकालीन सत्र 2जी स्पेक्ट्रम आवंट में हुई अनियमितता की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की विपक्ष की मांग की भेट चढ़ गया था। मगर बजट सत्र के साथ ऐसा न हो, इसके लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications