सहारनपुर फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Fire
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रविवार को प्लास्टिक के पाइप बनाने वाली एक फैक्टरी के ऊपर से जा रहा हाइटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से वहां भीषण आग गई। आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

जिले के जनकपुरी इलाके के पास फैक्टरी में दोपहर बाद लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। फैक्टरी का एक बड़ा हिस्सा आग की लपटों में घिर गया।

जिले के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार (शहर) ने आईएएनएस को बताया कि वैसे तो फैक्टरी में पिछले एक साल से उत्पादन नहीं हो रहा था, लेकिन उसमें बड़ी मात्रा में पाइप व प्लास्टिक के अन्य सामान रखे थे। फैक्टरी के ऊपर से जाने वाली 11,000 वोल्ट की बिजली की लाइन का तार टूटकर गिरने से आग लगी।

कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग बुझ्झाने में कामयाब हो पाईं। आग लगने का पता चलते ही फैक्टरी में मौजूद कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए थे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि आग से बीस से पच्चीस लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+