फिरौती के लिए मासूम का अपहरण
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिंडोरिया थाने के करैया गांव में रहने वाले अनिल सेन के चार वर्षीय बेटे आशुतोष का कालूराम पटेल ने शनिवार को कथित तौर पर अपहरण किया। अनिल का आरोप है कि कालूराम ने उससे फिरौती मे पांच लाख रुपये की मांग की है।
हिंडोरिया थाने के प्रभारी प्रदीप सोनी ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि अनिल व कालूराम के बीच वषरें पुराना विवाद है। दोनों के बीच रकम के लेन देन को लेकर विवाद हुआ है। उसके बाद कालूराम आशुतोष को घुमाने के बहाने ले गया और फिर नहीं लौटा।
अनिल ने पुलिस को बताया कि कालूराम उसके बेटे आशुतोष को छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये मांग रहा है। पुलिस ने कालूराम के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन वह अब तक आशुतोष का पता नहीं लगा पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications